फ्रांस स्टडी गाइड 2026: टूलूज़

Move to France: 2026 Student Guide

सपनों के शहर की उड़ान भरना तो बस एक शुरुआत है, असली रोमांच तो तब शुरू होता है जब आप फ़्रांस की ज़मीन पर कदम रखते हैं। घबराइए मत, कागज़ी कार्रवाई की इस भूलभुलैया में मैं आपका हाथ थामकर आपको मंज़िल तक ले जाऊँगी। टूलूज़ की गुलाबी दीवारें और वहाँ की शामें आपका इंतज़ार कर रही हैं!

विषय सूची (Table of Contents)

  1. इंडिया से आने से पहले की तैयारी (Pre-Departure)
  2. टूलूज़ पहुँचने के बाद – स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
  3. उपयोगी ऐप्स और एड्रेस सिंक (Modern Student Hacks)
  4. पार्ट-टाइम जॉब, टैक्स और रिन्यूअल (Long-Term Rules)
  5. मदद कहाँ से लें? (Support & Community)

फ़्रांस में पढ़ाई का सपना बहुत खूबसूरत है, लेकिन अगर सही तैयारी नहीं की तो छोटी-छोटी चीज़ें भी बड़ी परेशानी बन सकती हैं। एक नए देश में एडमिनिस्ट्रेशन (पेपरवर्क) समझना आसान नहीं होता।

इस पोस्ट में आपको वो सारी प्रैक्टिकल जानकारी मिलेगी, जिससे आप यहाँ आकर किसी भी प्रॉब्लम से बच सकें और एक स्टूडेंट के तौर पर मिलने वाले सारे बेनिफिट्स का पूरा लाभ उठा सकें।


✈️ पार्ट 1: इंडिया से आने से पहले की तैयारी (प्री-डिपार्चर)

“आधी जंग तो पैकिंग की मेज़ और सही कागज़ातों के साथ ही जीत ली जाती है।”

सबसे पहले अपना बेस स्ट्रॉन्ग करें। अगर यहाँ गलती हुई, तो फ़्रांस आकर काम रुक सकता है:

📄 1. डॉक्युमेंट्स (सबसे इम्पॉर्टेंट)

इंडिया से आने से पहले ये सभी डॉक्युमेंट्स तैयार रखें:

  • मैंडेटरी (ज़रूरी): पासपोर्ट, वीज़ा (VLS-TS), यूनिवर्सिटी एडमिशन लेटर, और अकोमोडेशन प्रूफ (कम से कम शुरुआती कुछ दिनों के रहने का प्रूफ)।
  • एक्स्ट्रा लेकिन सबसे ज़रूरी: बर्थ सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाण पत्र) और मैरिज सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)।

✅ प्रो टिप (बर्थ सर्टिफिकेट 2026 अपडेट): फ़्रांस में CAF और Ameli अब 6 महीने से पुराना बर्थ सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इसलिए इंडिया छोड़ने से ठीक पहले नगर निगम से नया सर्टिफिकेट निकलवाकर उस पर Apostille (अपोस्टिल) स्टैम्प लगवाकर ही लाएं। फ़्रांस पहुँचकर इसे यहाँ के सर्टिफाइड स्वोर्न ट्रांसलेटर (Traducteur Assermenté) से ही फ्रेंच में अनुवाद करवाएं। यह सबसे सेफ और रेकमेंडेड तरीका है।

💡 Extra Tip: अपने सभी डॉक्युमेंट्स की 4–5 फोटोकॉपी और सॉफ्ट कॉपी (PDF) Google Drive में सेव करके रखें।

💰 2. फाइनेंशियल तैयारी

  • न्यूनतम लिमिट: वीज़ा नियमों के अनुसार आपके पास हर महीने कम से कम €615 का प्रूफ होना चाहिए।
  • प्रैक्टिकल सलाह: वैसे €700–€800/महीना सुरक्षित (Safe) माना जाता है (Visa और Survival दोनों के लिए)।

⚠️ ज़रूरी सूचना: यह राशि एम्बेसी के नए नियमों के अनुसार बदली जा सकती है। इसलिए अपना बैंक स्टेटमेंट तैयार करने से पहले हमेशा फ्रेंच एम्बेसी की लेटेस्ट नोटिफिकेशन से सही राशि की पुष्टि (Verify) ज़रूर कर लें।

कैश और कार्ड: अपने साथ लगभग €300–€500 कैश और एक इंटरनेशनल फॉरेक्स कार्ड (जैसे Niyo Global या Wise) ज़रूर रखें ताकि शुरुआत में बैंक अकाउंट न होने पर भी खर्च में दिक्कत न हो।


🇫🇷 पार्ट 2: टूलूज़ पहुँचने के बाद – स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

यहाँ पहुँचते ही आपको ये काम बिल्कुल इसी क्रम (सीक्वेंस) में करने हैं:

🎓 स्टेप 0: CVEC (सबसे पहला और ज़रूरी काम)

यह स्टेप स्टार्टिंग का है! फ़्रांस में किसी भी यूनिवर्सिटी में दाखिला (Final Registration) लेने से पहले आपको CVEC (Contribution Vie Étudiante et de Campus) भरना ही पड़ता है। इसके बिना यूनिवर्सिटी आपको रोल नंबर या स्टूडेंट कार्ड नहीं देगी।

  • फीस: लगभग €107-€110/साल (2026 अपडेटेड रेट)।
  • कैसे करें: CVEC की वेबसाइट पर जाएं, अकाउंट बनाएं और ऑनलाइन पेमेंट करें। आपको एक ‘Attestation’ (सर्टिफिकेट) मिलेगा जिसे यूनिवर्सिटी में जमा करना होगा।

🎓 स्टेप 0.1: Final University Enrollment (बहुत ज़रूरी)

CVEC के बाद अगला स्टेप है आपका Final Enrollment (Inscription Administrative)।

  • यूनिवर्सिटी पोर्टल पर लॉगिन करें और अपने सभी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  • ट्यूशन फीस पे करें (अगर लागू हो)।
  • इसके बाद आपको Student ID Card और लॉगिन क्रेडेंशियल्स मिलेंगे।

ध्यान दें: CVEC भरने के बाद भी अगर आपने यह स्टेप नहीं किया, तो आप officially student नहीं माने जाएंगे।

📱 स्टेप 1: फोन सिम और इंटरनेट

फ़्रांस पहुँचते ही सबसे पहले एक लोकल सिम कार्ड लें (Free, Orange, SFR आदि)। बैंक अकाउंट खोलने, CAF अप्लाई करने और OTPs के लिए फ्रेंच नंबर होना बहुत ज़रूरी है।

✅ प्रो टिप: फ़्रांस पहुँचकर किसी भी लोकल मोबाइल स्टोर पर जाएँ और अपना University Letter दिखाकर “Student Plans” के बारे में ज़रूर पूछें; स्टूडेंट होने के नाते आपको और भी बेहतर और सस्ता ऑफर मिल सकता है।

बजट विकल्प: आप किसी भी Tobacco Shop (Tabac) या सुपरमार्केट से Lyca या Lebara जैसी कंपनी का सिम कार्ड भी खरीद सकते हैं। इनके प्लान्स काफी सस्ते और बजट-फ्रेंडली होते हैं。

🏦 स्टेप 2: बैंक अकाउंट खोलना (Bank Account Opening)

“फ़्रांस में आपका RIB (बैंक नंबर) आपकी पहचान की चाबी है। इसके बिना सरकारी पैसे वापस नहीं आएंगे।”

यहाँ दो रास्ते हैं:

  1. आसान रास्ता (Online Banks): Revolut या Nickel जैसे ऑनलाइन बैंक बेस्ट हैं। ऐप डाउनलोड करें, अपना पासपोर्ट और वीज़ा स्कैन करें, एक सेल्फी लें और 10 मिनट में आपका अकाउंट और RIB तैयार! यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें तुरंत नंबर चाहिए।
  2. पारंपरिक रास्ता (Traditional Banks): अगर आप BNP Paribas या LCL जैसे बड़े बैंक चुनते हैं, तो आपको बैंक जाकर ‘Appointment’ लेना होगा। इसमें 1-2 हफ्ते लग सकते हैं।

Reality Check: 2026 में Revolut और Nickel जैसे ऑनलाइन बैंक भी French IBAN (FR से शुरू होने वाला) देते हैं। सरकारी कामों (CAF आदि) के लिए French IBAN ज़्यादा smooth रहता है, इसलिए बाद में traditional bank खोलना बेहतर होता है।

💡 प्रो टिप – Parrainage (Referral Codes): फ़्रांस में Free Mobile, Revolut और बैंकों में ‘Referral’ सिस्टम बहुत चलता है। नए स्टूडेंट्स अपने पुराने दोस्तों का रेफरल कोड यूज़ करके €10-€50 तक का बोनस पा सकते हैं। अपना अकाउंट खोलते समय इसे ज़रूर चेक करें! मेरे ब्लॉग को सपोर्ट करने के लिए आप मेरे रिवोल्ट कोड anandp29z को भी इस्तेमाल कर सकते है। रेफरल लिंक से जुड़ें और बोनस पाएं!

🧾 स्टेप 3: वीज़ा वैलिडेशन / OFII

आने के 3 महीने के अंदर अपना वीज़ा ऑनलाइन वैलिडेट करना कानूनी रूप से अनिवार्य है।

  • सलाह: चूंकि यह प्रक्रिया काफी समय लेती है, इसलिए फ़्रांस पहुँचते ही इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें।
  • कैसे करें: ANEF पोर्टल पर जाएं।
  • फीस: लगभग €50 का एक डिजिटल स्टैम्प (Timbre Fiscal) ऑनलाइन खरीदना होगा।
  • अपडेट: अब पूरा प्रोसेस ऑनलाइन हो चुका है, OFII का पुराना ऑफलाइन मेडिकल सिस्टम ज़्यादातर केसेज़ में हटा दिया गया है।

🏠 स्टेप 4: अकोमोडेशन और गॉरेंटर (Visale System) ❗

फ़्रांस में घर ढूंढना एक बड़ा टास्क है।

  • Guarantor की ज़रूरत: फ़्रांस में मकान मालिक हमेशा एक Guarantor मांगता है।
  • International Students के लिए: आप Visale (फ्री गवर्नमेंट गॉरेंटर) के लिए अप्लाई करें। यह फ़्रांस सरकार की फ्री सर्विस है जो मकान मालिक को गारंटी देती है।
  • कहाँ ढूँढें: अगर आपको CROUS नहीं मिला है, तो Lokaviz, Leboncoin या Residence Habitat Jeunes ट्राई करें।

⚠️ स्कैम्स से सावधान (Beware of Scams): घर ढूंढते समय बहुत सावधान रहें। कभी भी घर को खुद जाकर देखने (In-person visit) और चाबी हाथ में लेने से पहले किसी को भी ऑनलाइन एडवांस पैसा न भेजें। फ़्रांस में घर के नाम पर धोखाधड़ी आम है।

⚠️ मैंडेटरी (Assurance Habitation): फ़्रांस में घर का इंश्योरेंस लेना अनिवार्य है। इसके बिना मकान मालिक आपको चाबियां नहीं देगा। आप Luko या Smerra से सस्ता ऑनलाइन इंश्योरेंस ले सकते हैं।

💰 Dépôt de Garantie (Security Deposit): जब आप घर लेते हैं, तो मकान मालिक 1 या 2 महीने का किराया एडवांस मांगता है। इसे भविष्य में वापस पाने के लिए “Etat des Lieux” (घर में घुसते समय घर की स्थिति की जाँच) बहुत ही ध्यान से करनी चाहिए। हर छोटी खरोंच या खराबी को रिपोर्ट में लिखवाएं।

🏛️ स्टेप 5: CROUS प्रोसेस (सस्ता घर और खाना) – स्टेप-बाय-स्टेप

सरकारी हॉस्टल के लिए एक ही पोर्टल है:

  1. वेबसाइट: MesServices Étudiant पर अकाउंट बनाएं।
  2. DSE (Dossier Social Étudiant): इस फॉर्म को भरें। यहीं से हॉस्टल और स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई होता है।
  3. हॉस्टल बुकिंग: ‘Trouver un logement’ पर जाकर टूलूज़ के रेजिडेंस चुनें।
  4. Izly Pay: यह एक डिजिटल वॉलेट ऐप है। इसे अपने स्टूडेंट कार्ड से लिंक करें। टूलूज़ की यूनिवर्सिटी कैंटीन (Resto U) में आप पूरा खाना सिर्फ €3.30 में खा सकते हैं।

💸 स्टेप 6: CAF (हाउसिंग अलाउंस) अप्लाई करना – पूरा प्रोसेस

फ़ायदा: फ़्रांस सरकार हर स्टूडेंट को घर के किराये का एक हिस्सा (सबवेंशन) हर महीने वापस देती है। उम्र की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।

अप्लाई करने का तरीका:

  1. CAF की वेबसाइट पर जाएँ और “Logement” सेलेक्ट करें।
  2. अगर आप नए हैं, तो “Vous n’êtes pas allocataire” चुनें।
  3. Home details: एड्रेस, मूव-इन डेट और रेंट भरें। CROUS या एजेंसी का SIRET नंबर रेंट एग्रीमेंट से देखकर डालें।
  4. इनकम क्लैरिफिकेशन: नए स्टूडेंट्स जनरली “€0” डिक्लेअर करते हैं। लेकिन अगर इंडिया में टैक्सेबल इनकम थी, तो उसे डिक्लेअर करें।
  5. बैंक डिटेल्स: अपना फ्रेंच बैंक अकाउंट नंबर (RIB) ऐड करें।
  6. डॉक्युमेंट्स अपलोड: पासपोर्ट, वीज़ा, रेंट एग्रीमेंट, और स्वोर्न ट्रांसलेटेड बर्थ सर्टिफिकेट।
  7. वेट करें: आपको “Numéro d’allocataire” मिलेगा।

⚠️ CAF Delay Reality: CAF में 2–3 महीने का डिले बहुत नॉर्मल है, इसलिए घबराएं नहीं। पैसा आपके मूव-इन मंथ के अगले महीने से कैलकुलेट होकर एक साथ (Arrears) मिल जाता है। कभी-कभी वे Additional Documents मांगते हैं, ईमेल चेक करते रहें।

🏥 स्टेप 7: सोशल सिक्योरिटी + कार्ट विटाल (Ameli) – पूरा प्रोसेस

सरकार डॉक्टर की फीस और दवाइयों का लगभग 70% खर्चा वापस कर देती है। 30% के लिए आप “Mutuelle” ले सकते हैं।

🩺 Doctolib App: डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए Doctolib ऐप का इस्तेमाल करें। इस ऐप में Search Filter लगाकर आप English-speaking Doctors भी ढूंढ सकते हैं।

प्रोसेस के स्टेप्स:

  1. फेज़ 1 (Temporary): Ameli फॉरेन स्टूडेंट पोर्टल पर रजिस्टर कर ‘Temporary Number’ लें।
  2. फेज़ 2 (Permanent): डॉक्युमेंट्स वेरीफाई होने के बाद आपको डाक या ईमेल से स्थायी नंबर मिलेगा।
  3. फेज़ 3 (Login): Ameli वेबसाइट पर जाएं। “Créer mon compte” पर क्लिक करें और लॉगिन पासवर्ड बनाएं।
  4. फेज़ 4 (Carte Vitale Order): लॉगिन करके “Commander ma Carte Vitale” पर क्लिक करें। ग्रीन कार्ड डाक से घर आ जाएगा।
  5. फेज़ 5 (अपडेट): कार्ड मिलते ही किसी भी फ़ार्मेसी में हरी मशीन (Borne) में कार्ड डालकर अपडेट करें।

💡 Health System Reality: बिना “Médecin Traitant” (प्राइमरी डॉक्टर) डिक्लेअर किए आपका reimbursement कम मिलता है। कार्ड मिलते ही पहली बार डॉक्टर के पास जाकर उन्हें अपना ‘प्राइमरी डॉक्टर’ डिक्लेअर करवाएँ।

🛡️ स्टेप 8: म्यूच्यूअल (Mutuelle) – स्टूडेंट के लिए सम्पूर्ण गाइड

“क्या स्टूडेंट्स को Mutuelle लेना चाहिए? हाँ, बिल्कुल! सरकारी Ameli सिर्फ 70% खर्चा उठाता है, बाकी का 30% आपकी जेब को भारी पड़ सकता है।”

  • क्राइटेरिया: सोशल सिक्योरिटी नंबर, ‘Student Certificate’ और फ्रेंच बैंक RIB होना चाहिए।
  • बेस्ट ऑप्शंस: Heyme (~€10-€15/माह), Smerra या LMDE।
  • टेली-ट्रांसमिशन (Télétransmission): इसका मतलब है आपके सरकारी और प्राइवेट अकाउंट को लिंक करना। इससे 70% + 30% दोनों रिफंड अपने आप बैंक में आ जाते हैं।

🚌 स्टेप 9: ट्रांसपोर्ट और स्टूडेंट कार्ड बेनिफिट्स 🎓

टूलूज़ में पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Tisséo) बहुत सस्ता है।

  • Tisséo Pastel Card: टूलूज़ में बस/मेट्रो के लिए ऐप काफी नहीं है, आपको “Pastel Card” बनवाना पड़ता है।
  • अंडर 26: 31 दिन का अनलिमिटेड पास लगभग ~€15–€20 की रेंज में मिलता है।
  • टिप: Jean Jaurès स्टेशन पर Tisséo का मुख्य ऑफिस है जहाँ से आप कार्ड बनवा सकते हैं।

🎓 Student कार्ड Benefits: म्यूज़ियम्स में डिस्काउंट या फ्री एंट्री, सिनेमा स्टूडेंट प्राइस, और SNCF ट्रेनों में डिस्काउंट।


🎁 पार्ट 3: उपयोगी ऐप्स और एड्रेस सिंक (Modern Student Hacks)

एक स्टूडेंट के तौर पर ये ऐप्स आपके बहुत काम आएंगी:

  • Too Good To Go: रेस्टोरेंट्स का ताज़ा खाना बहुत कम दाम में।
  • Unidays & StudentBeans: Apple, Nike जैसे ब्रांड्स पर भारी स्टूडेंट डिस्काउंट।
  • Lydia / Paylib: दोस्तों को पैसे भेजने के लिए।
  • SNCF Connect: ट्रेन यात्रा के लिए ‘Carte Avantage Jeune’ कार्ड बनवाएं।
  • Leboncoin: सेकंड-हैंड सामान खरीदने के लिए बेस्ट।

⚠️ चेतावनी (Scammer Warning): Leboncoin पर सामान खरीदते समय स्कैमर्स से सावधान रहें। सेलर से व्यक्तिगत रूप से (In-person) मिलें और बिना सामान देखे पैसे न दें।

⚠️ CAF + Ameli Address Sync: CAF, Ameli और bank में address mismatch होने पर भारी delay हो सकता है। सुनिश्चित करें कि हर जगह आपका एड्रेस अपडेटेड हो।


💼 पार्ट 4: पार्ट-टाइम जॉब, टैक्स और रिन्यूअल (लॉन्ग-टर्म रूल्स)

  • काम के नियम और सैलरी (SMIC): आप साल में अधिकतम 964 घंटे काम कर सकते हैं। सैलरी ~€12.00–€12.50+ ग्रॉस/घंटा (2026 अपडेट) रहती है।
  • जॉब ऑप्शंस: बिना फ्रेंच आये बेबीसिटिंग (Mômji) या फूड डिलीवरी (UberEats) ट्राई करें।
  • Impôts (टैक्स डिक्लेरेशन): impots.gouv.fr पर टैक्स डिक्लेअर करना ज़रूरी है। इनकम ज़ीरो हो, फिर भी इसे भरें।

🪪 4. Titre de Séjour (रेजीडेंस परमिट प्रोसेस)

“पहले साल का वीज़ा सिर्फ शुरुआत है, फ़्रांस में रहने के लिए इसे कार्ड में बदलना या रिन्यू करना सबसे ज़रूरी है।”

  • VLS-TS Validation (Pehla Saal): फ़्रांस पहुँचने के 3 महीने के अंदर ऑनलाइन वैलिडेट करें।
  • Renewal (Agle Saal ke liye): जब वीज़ा खत्म होने वाला हो, तब ANEF Portal पर ‘Renouveler mon titre de séjour’ के लिए अप्लाई करें।
  • डॉक्युमेंट्स: पासपोर्ट, पुराना वीज़ा, एनरोलमेंट, अटेंडेंस (Assiduité), मार्कशीट्स, और बैंक स्टेटमेंट (€615/माह का फंड)।

⚠️ Renewal Risk Point (सावधान रहें):

  • Low attendance: अटेंडेंस कम रही, तो visa renewal reject हो सकता है।
  • Fake enrollment: किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा बहुत serious issue है, डिपोर्टेशन तक की नौबत आ सकती है।

🤝 पार्ट 5: मदद कहाँ से लें? (इंडियन कम्युनिटी टूलूज़ – ICT)

टूलूज़ में आपकी सबसे बड़ी ताक़त है “इंडियन कम्युनिटी टूलूज़ (ICT)”। यह एक बहुत ही सक्रिय ग्रुप है जहाँ भारतीयों को हर तरह की मदद दी जाती है।

  • Welcomedesk (टूलूज़): वीज़ा या CAF की फ्री मदद के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ टूलूज़ के सपोर्ट सेंटर जाएँ।
  • ESN (Erasmus Student Network): नए दोस्त बनाने के लिए बेस्ट स्टूडेंट क्लब।

🚨 इमरजेंसी नंबर्स: 15 → मेडिकल | 17 → पुलिस | 18 → फायर ब्रिगेड | 112 → यूनिवर्सल

✨ फाइनल थॉट

फ़्रांस में शुरुआत में आपको लगेगा कि हर काम स्लो है, लेकिन यहाँ का सिस्टम आपको प्रोटेक्ट करने के लिए बना है। धैर्य रखें और इस गाइड को फॉलो करें।

“मेरा उद्देश्य आप सभी की यात्रा को आसान बनाना है। अगर आपको लगता है कि इस गाइड में किसी जानकारी की कमी है या कोई नया अपडेट जोड़ना चाहिए, तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपना कीमती सुझाव ज़रूर दें। आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी दूसरे छात्र की बड़ी मुश्किल आसान कर सकती है।”

विशेष आभार: “मैं Harshit Bhatia का धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने अपने अनुभव और कीमती सुझावों से इस ब्लॉग पोस्ट को समृद्ध किया। आपके इनपुट्स पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।”


🔑 Key Takeaways (मुख्य बिंदु)

  • इंडिया से Apostille किया हुआ Birth Certificate और पर्याप्त फंड्स का प्रूफ ज़रूर लाएं।
  • टूलूज़ पहुँचते ही सबसे पहले CVEC भरें और अपना French Bank Account (RIB) चालू करें।
  • CAF और Ameli की प्रक्रिया में 2-3 महीने लग सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें और सारे दस्तावेज़ सही अपलोड करें।
  • किसी भी घर या सेकंड-हैंड सामान के लिए बिना In-person मिले एडवांस पेमेंट कभी न करें।
  • Visa validation और अगले साल का renewal समय पर करें, और हर जगह अपना Address अपडेटेड रखें।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

CAF हाउसिंग अलाउंस आने में कितना समय लगता है?

CAF की प्रक्रिया में आमतौर पर 2 से 3 महीने का समय लग जाता है। घबराएं नहीं, यह पैसा आपके मूव-इन मंथ के अगले महीने से कैलकुलेट होता है और एक साथ एरियर्स (Arrears) के रूप में बैंक में आ जाता है।

क्या इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को फ़्रांस में गॉरेंटर की ज़रूरत होती है?

हाँ, फ़्रांस में घर किराए पर लेने के लिए गॉरेंटर अनिवार्य होता है। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स इसके लिए ‘Visale’ सिस्टम का उपयोग कर सकते हैं, जो फ़्रांस सरकार की ओर से एक फ्री गॉरेंटर सर्विस है।

CVEC क्या है और इसे कब भरना चाहिए?

CVEC (Contribution Vie Étudiante et de Campus) एक अनिवार्य स्टूडेंट टैक्स है। फ़्रांस में किसी भी यूनिवर्सिटी में फाइनल एनरोलमेंट करने से पहले इसे भरना ज़रूरी होता है, इसके बिना आपको स्टूडेंट कार्ड नहीं मिलेगा।

Likes
Jyoti Singh
लेखक के बारे में

Jyoti Singh

एक माँ जो जीवन के अनुभव साझा करती है — फ्रांस में परवरिश, गर्भावस्था और छोटे बच्चों की दुनिया।

सभी पोस्ट देखें →
💭

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!

✍️ टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *